ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मनेंद्रगढ़ द्वारा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Praveen Nishee Mon, Jun 22, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मनेंद्रगढ़ द्वारा योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के 12 से 70 वर्ष बालिका वर्ग में गायत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुष्पा सिंह द्वितीय एवं संतोषी तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग (12 से 17 वर्ष) में सत्येंद्र ने प्रथम तथा अभय कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 7 से 11 वर्ष बालिका वर्ग में प्रियंका यादव ने द्वितीय एवं रुचि चक्रवर्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में मिली सफलता से संबंधित गांवों एवं विद्यालयों में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने इस उपलब्धि का श्रेय आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी को दिया। उनका कहना है कि विवेक तिवारी के कुशल मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण के कारण बच्चों ने अपने गांव, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
ग्रामवासियों ने भी आयुष विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग के प्रयासों से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है तथा वे योग के क्षेत्र में जिले और संभाग का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में गायत्री, पुष्पा सिंह, प्रियंका यादव, सत्येंद्र, अभय कुमार, पूनम सिंह, सिमरन सिंह, संतोषी, आसमान, अरविंद, रामू, रुचि चक्रवर्ती, आराध्या, आस्था जायसवाल एवं खुशी रजक सहित अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लियाई

विज्ञापन