अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर : जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन
Praveen Nishee Mon, Jun 22, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन हुआ। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षगण के मार्गदर्शन में हसदेव क्षेत्र की जागृति महिला समिति द्वारा बारह वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर हसदेव एरिया के उपक्षेत्रों में दिनांक 18 जून से 21 जून 2026 तक हसदेव एरिया में योग कार्यशालओ का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ 18 जून 2026 को दीप प्रज्ज्वलन कर समिति के अध्यक्ष डॉ॰ विश्नोई द्वारा हसदेव हाउस , बिजूरी उपक्षेत्र में किया गया, हसदेव हाउस में डॉ॰ दीपिका बिश्नोई आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर की, योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं कर्मचारियों को योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके पश्चात 19 जून 2026 को केंद्रीय चिकित्सालय, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि , मनेन्द्रगढ, ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के आसन करवाएं, डॉ॰ विश्नोई ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु योग् एवं संतुलित आहार संतुलित जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।
20 जून 2026 को मधुवन क्लब, राजनगर में आयोजित योग कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया डॉ. बिश्नोई द्वारा योगाभ्यास कराया गया एवं व्याख्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।। समापन कार्यक्रम 21 जून 2026 को बारह वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुंधरा क्लब में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक सुश्री विनीता अग्रवाल ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ सरोज बाला श्याग बिश्नोई एवं अन्य पदाधिकारियों ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए सभी से नियमित योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय योग श्रृंखला स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। कार्यक्रम में योग क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । एवं योग प्रदर्शन चैलेंज चैलेंज का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम का अंत शान्ति पाठ के साथ किया गया। साथ में, हैप्पीनेस कार्यक्रम के सात दिवसीय आयोजन करने के प्रतिबद्धता को दोहराया गया ।

विज्ञापन