Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्री का नशामुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण : लाभार्थियों से की सीधी बातचीत, सुविधाएं सुधारने के दिए निर्देश

Praveen Nishee Mon, Sep 15, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को खोगापानी स्थित नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में रह रहे लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उनकी प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री राजवाड़े ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इससे दूरी बनाना ही जीवन में सफलता की कुंजी है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्र प्रबंधन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुनर्वास कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नशा छोड़ चुके लाभार्थियों के लिए आजीविका के साधन और कौशल विकास की योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें