Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न : दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का हुआ सम्मान

Praveen Nishee Sun, Sep 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक) के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक भवन, नागपुर में “जी एस टी 2.0 एवं आत्मनिर्भर विकसित भारत अभियान कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने जी एस टी 2.0 की विशेषताओं, इसके लाभ और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक विकास की योजनाओं को पहुँचाना और प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह देश के समग्र विकास की आधारशिला है। सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प पार्टी ने लिया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। जी एस टी 2.0 व्यवस्था व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए पारदर्शी और लाभकारी सिद्ध होगी। आनंद ताम्रकार ने कहा कि समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल कर ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय राय ने किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रामलाल साहू, सरोज यादव (जिला पंचायत सदस्य), उजित नारायण सिंह, जिला मंत्री श्रीमती प्रवीण सिंह, सोनमती उर्रे, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, जी एस टी -2.0 प्रभारी आनंद ताम्रकार, जलील शाह, नर्मदा प्रसाद राय, उमा शंकर राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी, जिला कार्यालय प्रभारी रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष मुनीम सिंह, अमित राय, जितेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिले के दिव्यांगजन एवं विशिष्ट व्यक्तियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किए गए। इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थितजनों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को प्रोत्साहन और सम्मान देकर ही सच्चे अर्थों में विकसित भारत का निर्माण संभव है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें