Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: राजीव युवा मितान क्लब की बैठक रायपुर के होटल बेबीलोन में हुई संपन्न, बैठक में कोरिया और एमसीबी से जिला एवं विधानसभा समन्वयक हुए उपस्थित 

Admin Tue, Sep 12, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। राहुल गाँधी के आगमन में प्रदेश भर के राजीव युवा मितान क्लब के कड़ी मेहनत के फल स्वरुप हुए सफल एवं ऐतिहासिक सम्मेलन को लेकर 11 सितंबर को रायपुर बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में राजीव युवा मितान क्लब के जिला एवं विधानसभा समान्वयको की विषेश बैठक आहूत की गई थी.!! इस बैठक में राजीव युवा मितान क्लब के राज्य समन्वयक गिरीश देवांगन माननीय मुख्यमंत्री जी के सलाहकार प्रदीप_शर्मा के उपस्थिति में आगे की कार्ययोजना पर बुनियादी तौर पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उपस्थित जिला एवम विधानसभा समन्यवको से उनके जिला और विधानसभा स्तर पर सरकारी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और आम जनता तक इन योजनाओं का लाभ कैसे मिले उसे पर विस्तार से बताया गया, जिला प्रशासन एवं स्थानीय सामान्यको के बीच कैसे संबंधों में सामंजस्य अच्छे ढंग से स्थापित हो ताकि आमजन को शासन की योजनाओं को पानी में यह सभी सामान्य व्यक्ति अपनी कड़ी भूमिका निभा सकें,जिलेवार समीक्षा की गई और आगामी समय और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए है, बैठक संपन्न होने के बाद सभी समन्वयको को रात्रि भोजन हेतु मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित कर छत्तीसगढ के जन नायक यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सभी को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई शुभकामनाएं दी, आने वाले समय मे राजीव मितान की भूमिका बहुत महत्पूर्ण होने वाली है ये संदेश देते हुए उन्होंने अपनी ओर से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इस दौरान जिले से राजीव मितान के समन्वयक प्रमोद सिंह आशीष डाबरे राजीव गुप्ता अंकुर सिंह राखी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे

विज्ञापन

जरूरी खबरें