Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Admin Thu, Nov 16, 2023

मनेन्द्रगढ़/16 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा तथा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने आज जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत में 10 महिला मतदान केन्द्र बनाया गया। जिसका संचालन केवल महिलाए ही करेंगी। इसी प्रकार 60 मतदान केन्द्र ऐसे है जिसमें महिलाएं आंशिक रूप से रहेगी। इसके साथ ही 5 आदर्श मतदान केन्द्र, 01 युवा मतदान केन्द्र तथा 01 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में 20 महिला मतदान केन्द्र बनाया गया। जिसका संचालन केवल महिलाए ही करेंगी। इसी प्रकार 50 मतदान केन्द्र ऐसे है जिसमें महिलाएं आंशिक रूप से रहेगी। इसके साथ ही 5 आदर्श मतदान केन्द्र, 01 युवा मतदान केन्द्र तथा 01 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शेड व शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्रों में बुजुर्ग, बीमार, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी की गई है, वहीं मतदान केन्द्रों में रैम्प भी बनाया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें