Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: चिरमिरी में जिला स्तरीय बैठक: 11 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, नगर निगम कर्मचारी एकजुट

Admin Thu, Nov 28, 2024

[caption id="attachment_16224" align="aligncenter" width="294"] Oplus_131072[/caption] चिरमिरी l एमसीबीl जिला के चिरमिरी स्थित राजीव गांधी पार्क में नगरपालिका, नगरपंचायत और नगर निगम के कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के कर्मचारी 11 दिसम्बर 2024 से रायपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस धरने का उद्देश्य 6 सूत्री मांगों को लेकर दबाव बनाना है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंचू राम साहू ने की, जबकि इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महामंत्री पदमा राव, मोहम्मद अफजल, जिला मीडिया प्रभारी अनूप वर्मा और अनिल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आगामी हड़ताल की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया और कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों के बकाया वेतन, पेंशन, स्थायी रोजगार और अन्य मांगों पर जोर दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि इस हड़ताल में राज्यभर से नगर निगम कर्मचारियों का समर्थन मिलेगा, और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती। बैठक में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन के लिए अपने समर्थन का ऐलान किया और 11 दिसम्बर को रायपुर में होने वाले धरने में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें