Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: भाजपा कोरिया द्वारा गांव चलो अभियान पर आयोजित की गई कार्यशाला, तत्कालीन सीधी लोकसभा की तर्ज पर जीत का जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने लिया भाजपाईयों से संकल्प

Admin Wed, Jan 31, 2024

कोरिया। बैकुंठपुर । भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश आह्वान व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में आज 30 को भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में गांव चलो अभियान व शक्ति वंदन संगनी अभियान पर कार्यशाला का आजोयन किया गया। सर्व प्रथम कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता ने उपस्थित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शक्ति वंदन संगनी अभियान की समस्त रूपरेखा को अवगत कराते हुए बताया की आगामी 1 फरवरी से 10 फरवरी तक इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से बनी समिति के द्वारा मंडल,बूथ से लेकर एक एक मतदाताओं तक केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाभान्वित लोगों को इस अभियान से जोड़कर केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त एनजीओ,महिला स्वयं सहायता समूह, व एक एक मतदाता को जागरूक करने और ऐसे सभी वर्ग जो केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं उनके बीच केंद्र के मोदी सरकार की योजनाओं पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और मोदी की गारंटी से सीधा जोड़ने का कार्य किया जायेगा । इसी कड़ी में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने गांव चलो अभियान कार्यशाला अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया की 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान के तहत अपेक्षित प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम,नगर संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख,मंडल पदाधिकारी से विशेष रूप से बूथ समिति की बैठक,पन्ना प्रमुख की बैठक व कार्य का निर्धारण किया जाना सुनिश्चित है। साथ ही उन्होंने गांव चलो अभियान की समस्त गतिविधियों की सशक्त तैयारी पर रणनीति को साझा किया।जिस संबंध में समस्त बूथ और पन्ना प्रमुख, मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों पर बिंदुवार तैयारी दुरुस्त करने बताया गया और 2024 से 2047 तक के विश्वगुरु भारत के लक्ष्य को गंभीरता पूर्वक समझाया गया। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का संचार करते हुए बताया की जिस तरह पूर्व में हमने सीधी लोकसभा सीट अंतर्गत कोरिया जिले के दोनो विधानसभा मनेंद्रगढ़ और बैकुंठपुर से रिकार्ड मत देकर सांसद बनाने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं उसी तरह फिर से आप सभी अविभाजित कोरिया के दोनो जिलों के ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए संकल्पित होते हैं और गुजरे ऐतिहासिक जीत को पुनः दोहराते हुए लाखों मतों की बढ़त से कोरबा लोकसभा सीट को जीत दिलाने की शपथ लेते हैं। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,विनोद साहू,जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता,वरिष्ट भाजपा नेता मनोज गुप्ता,राजेश सिंह, भानूपाल,अशोक जायसवाल,कमलेश यादव,अनिता तिवारी,धर्मवती राजवाड़े,सुनीता कुर्रे,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें