Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में : दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

Praveen Nishee Sat, Oct 18, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । जिले के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में में दीपोत्सव का पर्व दीपावली अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनेन्द्रगढ़ जिले की मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता पोद्दार मारवाड़ी महिला समिति की अन्य पदाधिकारी एवं आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति पोद्दार श्रीमती संगीता शर्मा श्रीमती डिम्पल बंसल उपस्थित रहे l मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ बुद्धि दाता भगवान श्री गणेश एवं धन धान्य की माँ लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्जवलित कर विधिविधान से पूजा अर्चना कर किया गया l इस अवसर पर कक्षा पहली एवं दूसरी के लिए दिया डेकोरेशन, कक्षा तीसरी से पाँचवी के लिए तोरण बनाना कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए फायरलेस कुकिंग (आग रहित खाना banana) कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के लिए रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया! सभी विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया! अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनओं का लुत्फ उठाया! आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी ने सभी का मनमोह लिया! नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा सजाए गए दिए अत्यंत आकर्षण का केंद्र रहे l अतिथियों ने सभी बच्चों के प्रतिभा की सराहना की तथा दीपावली की शुभकामनायें दी l सभी बच्चे एवं शिक्षक परंपरागत भारतीय परिधान में सुसज्जित होकर आए थे l कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित सभी ने गरबा नृत्य किया! सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खूब आतिशबाजी की! अंत में सभी लोगों क़ो डायरेक्टर्स एवं प्राचार्य द्वारा मिष्ठान वितरण कर दीपावली की शुभकामनायें दी गई तथा दीपावली की रात सुरक्षित रहकर पटाखे जलाने की सलाह दी गई!

विज्ञापन

जरूरी खबरें