Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: शासकीय कार्यालयों को रौशन करने व दीप प्रज्वलित करने की मांग को लेकर डाक्टर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Admin Fri, Jan 19, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। सामाजिक कार्यकर्ता व चिकित्सक डाक्टर राहुल तिवारी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों को रौशन करने व शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित करने की मांग को लेकर कलेक्टर डी राहुल वेंकट को ज्ञापन सौंपा। डाक्टर राहुल तिवारी ने बताया कि, 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। जिससे सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक सौहार्दपूर्ण, गौरवशाली और हर्षोल्लास का माहौल है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष की वनवास अवधि के लगभग 12 वर्ष, छत्तीसगढ़ में बिताये थे, जिसमें से लगभग 3 वर्ष उन्होंने सरगुजा संभाग में व्यतीत किए। डाक्टर राहुल तिवारी ने कहा, यह हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए एक गर्वपूर्ण क्षण है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ आगमन, भरतपुर ब्लॉक के हरचौका (सीतामढ़ी)  से होकर हुआ था। इसलिए इस पवित्र बेला में, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित किये जायें और जगमगाहट के साथ रौशनी की जाए। डाक्टर राहुल तिवारी ने सभी लोगो से अपील की कि वे अपने अपने घरों में भी दीपावली की तरह सजावट कर 22 जनवरी को दिए जलाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें