Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

जो बात आपको पसंद है वही दूसरों से करो और जो बात : आपको पसंद नहीं है वह किसी से मत करो यही हमारे ग्रंथों का मूल तत्व है

Praveen Nishee Mon, Mar 30, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जो बात आपको पसंद है वही दूसरों से करो और जो बात आपको पसंद नहीं है वह किसी से मत करो यही हमारे ग्रंथों का मूल तत्व है।

गत दिवस संगठित, समर्थ और समृद्ध भारत निर्माण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनेन्द्रगढ़ द्वारा आयोजित "प्रमुख जन गोष्ठी" कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अपना उद्बोधन देते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख,मध्य क्षेत्र कैलाश चंद्र ने कहा कि हम हिन्दू हैं तो हमें निरंतर हिन्दू होने का अभ्यास करना चाहिए हिन्दू धर्म सहिष्णुता सिखाता है तो हमें सदैव सहिष्णु बने रहना है,हम पर्यावरण संरक्षण हेतु पीपल,बरगद आदि वृक्षों की पूजा करते हैं तो हमें वृक्षों को बचाना भी है, हमें अपने देश से प्रेम है तो हमें सदैव नागरिक कर्तव्यों का पालन भी करना है, स्वयं की रक्षा हेतु स्वास्थ्य का ध्यान रखना है इसलिए जैविक खेती को प्रोत्साहित करना है। हमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर भी निरंतर कार्य करना है, अपने परिजनों आसपास के लोगों की मदद करना है तभी हमारा भारत संगठित, समर्थ और समृद्ध बनेगा।

इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक व माता, बहनें व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें