Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: डॉ. रश्मि कुमार के द्वारा गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी एवं सिजेरियन की सुविधा प्रदान की जा रही गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है लाभ

Admin Thu, Dec 26, 2024

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में डॉ. रश्मि कुमार की नियुक्ति की गई। विगत कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ का सोनोग्राफी मशीन एवं सिजेरियन की सुविधा बंद थी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे की नियुक्ति होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में लगातार प्रगति दिखाई दे रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार सोनी के निरंतर प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में पुनः सोनोग्राफी का संचालन प्रारंभ किया गया है। दिनांक 24.12. 2024 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत डॉ. रश्मि कुमार के द्वारा 10 ए.एन.सी. सोनोग्राफी किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में पुनः सिजेरियन ऑपरेशन प्रारम्भ किया गया। डॉ. रश्मि कुमार के नियुक्ति दिनांक से आज तक 05 ऑपरेशन किया गया, जिससे कि सभी गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी एवं सिजेरियन की सुविधा प्रदान की जा रही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा लगातार स्वास्थ्य सुविधा में प्रगति के लिये प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें