Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राजनगर में प्याऊ शुभारंभ जागृति महिला समिति द्वारा : "पानी पीने से प्यास बुझती है, और मन तृप्त होता हैं"

Praveen Nishee Mon, Mar 30, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर के मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा आज राजनगर बस स्टैंड में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई ने फीता काटकर किया।

डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई ने बताया कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, उनके परिजनों, मजदूरों तथा आम नागरिकों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही पशुओं के लिए पानी पीने हेतु नाद (टंकी) तथा पक्षियों के लिए जल पात्र भी स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को शिकंजी, जलजीरा, सत्तू, फल, भुना चना, गुड़, अंकुरित मूंग-चना, लस्सी एवं छाछ के साथ शुद्ध एवं ठंडा पेयजल वितरित किया गया।

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, सचिव श्रीमती रूना मित्रा, करुणा राय, रूपा दत्ता, पुष्पा नेताम, सुष्मिता मिश्रा, माला तिवारी, स्मिता प्रधान, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें