Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक ने लगाया आरोप : धान के 72 रूपये न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने से कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ एवं दर्द होने लगा है - मुरलीधर सिन्हा

Praveen Nishee Sat, May 16, 2026

गरियाबंद। ( रोशन लाल अवस्थी की कलम से) भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने बताया कि आगामी खरीफ फसल में केन्द्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 70 रूपये प्रति क्विंटल का बढ़ोतरी करते हुए 2441 रूपये एवं धान ग्रेड (ए) 2461 प्रति क्विंटल रूपये कर दिए हैं । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही अपने घोषणा पत्र में शामिल किया गया में से एक घोषणा किसानों के उपार्जित धान का 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से वर्ष 2023-24 के धान खरीदी किया गया और केन्द्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल के भाव अन्तर राशि का अपने वायदे अनुसार भुगतान किया गया और किसानों के उपार्जित धानों का उचित मूल्य देकर किसानों के चेहरे में चमक लाने का प्रयास किया गया अब भी 659 रूपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक राशि मिलेंगे । अब न्यूनतम समर्थन मूल्य 70 रूपये बढ़ने से कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ एवं दर्द उठने लगा है कि 31 सौ रूपये के साथ बढ़े समर्थन मूल्य की अन्तर राशि को किसानों को भुगतान किया जावे । ऐसे मुद्दाविहीन कांग्रेसियों को जनता सबक सिखा चुकी है अरे जब आपकी सरकार छत्तीसगढ़ में थी तो किसानों को कितना रूलाया था यह जगजाहिर है । किसानों के गाढ़ी कमाई धान की गुणवत्ता को नमक पानी में डुबोकर खरीदते थे, गिरदावरी के नाम पर किसान के जमीन का रकबा घटा दिए थे, मेड़, कोठार के लिए रखे जमीन, ट्यूबवेल पंप हाऊस आदि का रकबा घटा दिए थे, अब ये बताओ कांग्रेसियों बिना मेड़ के कौन किसानी करता है, इनके नेता तो ऐसा मशीन का खोज किए थे कि एक तरफ आलू डालो दूसरा तरफ सोना निकलेगा । भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि कांग्रेसियों की सरकार को जनता उखाड़ कर फेंकने लगी है और आने वाले समय में देश के नक्शे से कांग्रेसी ऐसे गायब हो जाएंगे कि एक दिन ढूंढते रह जाएंगे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें