Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: दो हजार करोड़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मंत्री को ई डी ने किया गिरफ्तार, बेटे से भी हुई पूछताछ

Admin Wed, Jan 15, 2025

रायपुर।दो हजार करोड़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मंत्री को ई डी ने किया गिरफ्तार, बेटे से भी हुई पूछताछ, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में कई बड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है अब इस मामले में ई डी ने कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ई डी ने कवासी लखमा को अपने सी ए के साथ आने कहा था लेकिन लखमा अकेले ही सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंच गए थे। प्रदेश के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों से जानकारी मिली हैं कि पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ई डी ने अरेस्ट कर लिया है और उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड ले सकती है। उनके बेटे हरीश लखमा को पूछता के बाद छोड़ दिया गया है। आपको बता दे कि कुछ वक्त पहले कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के कई ठिकानों पर ई डी ने दबिश दी थी। रेड कार्रवाई लेन देन के कई सबूत मिलने की बात सामने आई थी शायद यही वजह है कि पूछताछ के बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें