Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: एमसीबी,कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य जिला अध्यक्षों का चुनाव 06 जनवरी को होगा 

Admin Sun, Jan 5, 2025

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने रविवार को निर्वीचन प्रक्रिया के पश्चात 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की सूची विधिवत रूप से जारी की है। श्री पारख ने कहा कि इन 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जहाँ से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं, के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है। भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची इस प्रकार है : रायपुर (शहर) जिला - रमेश ठाकुर, रायपुर (ग्रामीण) जिला - श्याम नारंग, कांकेर जिला - महेश जैन, भिलाई जिला - पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला - सुरेंद्र कौशिक, बीजापुर जिला - घासीराम नाग, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला - लालजी यादव, बालोद जिला - चेमन देशमुख, सूरजपुर जिला - मुरलीधर सोनी, मुंगेली जिला - दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ जिला - अरुणधर दीवान, बलरामपुर जिला - ओमप्रकाश जायसवाल, जशपुर जिला - भरत सिंह, चौकी मोहला मानपुर जिला - श्रीमती नम्रता सिंह और कोरबा जिला - मनोज शर्मा। भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री पारख ने बताया कि कल 06 जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 10 जनवरी से पहले होने का है। ----------------

विज्ञापन

जरूरी खबरें