Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

चिरमिरी में 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 12 एम्बुलेंस को हरी झंडी : आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई गति, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में समयबद्ध सुविधा का लक्ष्य

Praveen Nishee Wed, Apr 1, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत चिरमिरी में 108 संजीवनी एक्सप्रेस (NAS) योजना अंतर्गत 12 नवीन इमरजेंसी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी।

ज्ञात हो कि 31 मार्च को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा था कि सरकार का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराना है। इन्हीं में से 12 एम्बुलेंस एमसीबी जिले को प्राप्त हुई हैं, जिनकी सेवाएं अब तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई हैं।

चिरमिरी के बड़ा बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर राम नरेश राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के स्वागत, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके महत्व और आमजन को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात महापौर राम नरेश राय ने 12 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपने संबोधन में महापौर श्री राय ने कहा कि यह पहल जनजीवन की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे जिले के दूरस्थ और जरूरतमंद क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी सोच तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सुधारों की सराहना की।

महापौर ने “राहगीर योजना” का उल्लेख करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई एम्बुलेंसों के संचालन से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को त्वरित सहायता मिलेगी और किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका निगम चिरमिरी के सभापति संतोष सिंह, पार्षद मनीष खटीक, नीलम सलूजा, राजकुमार बधावन, सुशील सिंह, पुरुषोत्तम सोनकर, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजू नायक, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, प्रदीप सलूजा एवं रीत जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें