Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सरकार के पास पैसा नहीं है,भीख मांगकर ही सरकार को राशि देंगे : कर्मचारी अब पीपीई किट पहनकर हाथ में बर्तन लेकर सड़कों पर भीख मांगने उतर आए हैं

Praveen Nishee Wed, Aug 27, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन लगातार सुर्खियों में है। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत कर्मचारी अब अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज करा रहे हैं। कभी खून से मांग पत्र लिखकर, तो कभी सड़क पर धरना देकर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश कर चुके ये कर्मचारी अब पीपीई किट पहनकर हाथ में बर्तन लेकर सड़कों पर भीख मांगने उतर आए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल से लेकर अब तक उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को संभाला है, लेकिन सरकार ने उन्हें केवल आश्वासन ही दिया। उनका आरोप है कि ओपी चौधरी ने सरकार बनने से पहले कहा था कि उनकी मांगें पूरी होंगी, मगर सरकार बने 18 महीने से ज्यादा बीत गए और आज तक किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ।

भारी संख्या में जुटे कर्मचारी दुकानों पर जाकर गीत गाते हुए कह रहे हैं कि "सरकार के पास पैसा नहीं है", इसलिए वे भीख मांगकर ही सरकार को राशि देंगे। आंदोलनकारियों का दर्द साफ झलक रहा है कि जिस व्यवस्था को उन्होंने अपनी मेहनत से बचाए रखा, उसी सरकार ने उनकी उपेक्षा कर धोखा दिया।

एनएचएम संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में यह और उग्र रूप भी ले सकता है। यह मामला अब केवल जिले का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र से जुड़ा बड़ा सवाल बन गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें