Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: गरियाबंद के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, चार हथियार बरामद

Admin Fri, Jan 3, 2025

इंदागांव । गरियाबंद।  जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ कुई गोवा और देव झरन जंगल के बीच उस समय हुई जब सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में सीआरपीएफ और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। इस कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और घटनास्थल से चार हथियार भी बरामद किए गए। टीम का नेतृत्व कर रहे ट्रूप लीडर रणविजय मिश्रा ने जानकारी दी कि क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता की खबरें लंबे समय से मिल रही थीं। कल खुफिया जानकारी और पर्याप्त सबूतों के आधार पर सुरक्षा बलों ने जंगल को चारों ओर से घेर लिया और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। ट्रूप लीडर रणविजय मिश्रा ने बताया, "मुठभेड़ के दौरान लगभग 20 से 25 नक्सली शामिल थे। सुरक्षा बलों ने पूरी तत्परता से कार्रवाई की, लेकिन अधिकांश नक्सली भागने में कामयाब रहे। घटनास्थल से बरामद हथियार नक्सलियों की बड़ी योजना की ओर इशारा कर रहे हैं।" इस कार्रवाई के दौरान किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है। इस ऑपरेशन को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें