Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: उत्साहित कार्यकर्त्ता विजय का आधार  - चंपा देवी पावले

Admin Fri, Jan 10, 2025

रायपुर। मनेंद्रगढ़। एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , श्रीमती सरोज पांडे, नितिन नवीन श्रीमती किरण देव सिंह शामिल थे। उपरोक्त बैठक में शामिल भाजपा एम सी बी की जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने बताया कि सम्मेलन में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी और रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी मुकाबले को जीतने के लिए रणनीतियों और चुनाव प्रचार के तरीके पर मार्गदर्शन दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की गई और इस दिशा में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी पर विशेष बल दिया गया। एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने बताया कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त और उत्साही बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता के कल्याण और विकास के लिए काम किया है, और आने वाले चुनावों में भी पार्टी इस विश्वास को और मजबूत करेगी। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। प्रदेश स्तर पर आगामी चुनावों के लिए दिशा-निर्देश सम्मेलन के दौरान पार्टी के नेताओं ने प्रदेश भर के चुनाव कार्यों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। भाजपा के नेताओं ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के लिए जन-जन तक पहुंचने के महत्व पर जोर दिया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें