Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: टिकट कटने के बाद भी पूर्व विधायक को मिल रहा अपार जन समर्थन

Admin Sat, Oct 21, 2023

मनेन्द्रगढ़। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जहां श्यामबिहारी जायसवाल को अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल का टिकट काटकर नये चेहरे के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह पर भरोसा जताया है। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक विनय जायसवाल के समर्थकों में काफी मायूसी देखने को मिल रही है। चिरमिरी में आयोजित गरबा कार्यक्रम में भी जब डॉ विनय जायसवाल ने अपने समर्थन की बात की तो हजारों लोगों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर सांकेतिक समर्थन दिया। नवरात्रि की सप्तमी तिथि दिन शनिवार को भी मनेन्द्रगढ़ आगमन पर विनय जायसवाल का उनके समर्थकों और मित्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और "विनय भैया ज़िंदाबाद"। "विनय भैया संघर्ष करो हम आपके साथ हैं" के नारे लगाये। आपको बता दें की पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन करने मनेन्द्रगढ़ पहुंचे हुए थे। जैसे ही इस बात की जानकारी उनके समर्थकों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में लोग सरोवर मार्ग स्थित दुर्गा पंडाल पहुंच गये और उनके समर्थन में जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। डॉ जायसवाल और उनके समर्थकों का काफिला स्टेशन रोड होते हुए मनेन्द्रगढ़ मुख्य बाजार पहुंचा। यहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। आम लोगों और व्यापारियों द्वारा मिल रहे अपार जन समर्थन से पूर्व विधायक भावुक भी हो गये। कार्यकर्ताओं और समर्थकों को समझाते हुए पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है काफी सोच समझकर लिया है। हम सभी को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें