Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

KG-1 से लेकर कक्षा 9 तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन की शास्त्रोक्त मात : हर दिन हर घर आयुर्वेद" के तहत सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ में "स्वर्णप्राशन" का आयोजन किया गया

Praveen Nishee Fri, Sep 26, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। "रजत जयंती" के परिपेक्ष्य में स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर आयुर्वेद विभाग मनेंद्रगढ़ द्वारा "हर दिन हर घर आयुर्वेद" के तहत सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ में "स्वर्णप्राशन" का आयोजन किया गया, जिसमें KG-1 से लेकर कक्षा 9 तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन की शास्त्रोक्त मात्रा पिलाई गयी, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सिंह द्वारा बच्चों को स्वर्णप्राशन के घटक, गुण, कर्म,एवं लाभ का विस्तृत वर्णन किया गया, एवं डॉ. मेघा गुप्ता द्वारा स्वर्णप्राशन के वैज्ञानिक महत्व बताए गए, कुल 281 विद्यार्थियों ने इसका लाभ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.पूर्णिमा सिंह , विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनिता फरमानिया, डॉ. मेघा गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोतम गुप्ता एवं व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्रा रहे। प्राचार्य विनोद शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें