Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

: हर छात्र में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर होती है उसे निखारने का काम निरंतर अभ्यास से होता है-जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा

Admin Sat, Dec 23, 2023

बेलबहरा ।एमसीबी।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में फिट इंडिया के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती  के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित के साथ खेल का शुभारंभ किया गया। इस खेल स्पर्धा में संकुल प्राथमिक शाला शंकरगढ़, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बेलबहरा, कठौतिया, सिरौली, प्राथमिक शाला उदल कछार, प्राथमिक शाला गदर टोला,एवं कोलपारा के छात्र-छात्राओं ने इस स्पर्धा में भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, बोरा दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, तवा फेक, रस्सी दौड़, बिस्किट दौड़, रिले रेस, सुई धागा दौड़, कुर्सी दौड़, वॉलीबॉल, फिट इंडिया क्विज प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई मुख्य अतिथि परमेश्वर सिंह सरपंच बेलबहरा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेजभान सिंह, सरपंच अमोल सिंह सिरौली जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा एवं श्रीमती मिश्रा उपस्थित थी जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जिस विषय में भी रुचि है इसका अभ्यास निरंतर हमें करते रहना चाहिए हर छात्र में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर होती है उसे निखारने का काम निरंतर अभ्यास से होता है शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया अभियान को सफल बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है एवं इस प्रकार के अभियान में सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए सरपंच अमोल सिंह ने कहा किस प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है बेलबहरा संकुल प्राचार्य बलराज पाल ने बतलाया की स्वच्छ भारत की संकल्पना फिट इंडिया से मिलती है कोरोना काल के दौरान बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने पारंपरिक खेलों को भी भूल चुके थे आज इस प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे खेल के प्रति छात्रों में रुझान बढ़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी एवं श्रीमती मिश्रा ज के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को आर्थिक पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिथियों एवं संकुल विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा पुरस्कार के लिए आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। संकुल स्तरीय कार्यक्रम में प्राथमिक शाला शंकरगढ़ प्रथम एवं माध्यमिक स्तरीय शाला में बेलबहरा प्रथम एवं हाई स्कूल स्तर में हायर सेकेंडरी बेलबहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए गए । कार्यक्रम में संकुल स्तरीय सभी प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षक गण एवं सी. ए. सी. धर्मेंद्र पैकरा उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनीता मिश्रा एवं व्यायाम शिक्षक गोपाल सिंह द्वारा सभी प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें