Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

: हवाई सेवा के लिए 7 अप्रैल को ‘बिलासपुर बंद’ हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति के बंद के आव्हान का सभी ने दिया समर्थन

Admin Fri, Apr 7, 2023

विलासपुर ।  बिलासपुर  की  जनता  के  लिए  देश  के अधिकाधिक शहरों से कनेक्टिविटी वाली विमान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने आज 7 अप्रैल को बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। हवाई सेवा समिति के इस आह्वान को शहर के सभी सामाजिक व्यापारिक संगठनों और तमाम वर्गों का स्वस्फूर्त समर्थन मिल रहा है। इस व्यापक समर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि हवाई सेवा संघर्ष समिति के प्रस्तावित बिलासपुर बंद को जबरदस्त सफलता मिल रहा है। व्यापारी संगठनों के समर्थन को देखते हुए शुक्रवार को बंद के पक्ष में शनिचरी, तिफरा सब्जी मंडी, बृहस्पति बाजार बुधवारी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, मुंगेली नाका, मंगला चौक, सरकंडा और तेलीपारा तथा पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रही। बिलासपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति के प्रयासों से चकरभाठा से शुरू हुई विमान सेवा को और अधिक सुविधाजनक तथा अनेक शहरों से संपर्क वाली सेवा बनाने की जगह उड्डयन विभाग तथा उसके कर्ता-धर्ताओं के द्वारा तरह-तरह के अडंगे लगाए जा रहे हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा मे अपने छोटे भाई कमल के साथ   कभी रायपुर की तुलना में बिलासपुर से दिल्ली का किराया दोगुना कर दिया जा रहा है। तो कभी यहां आने वाली और यहां से जाने वाली फ्लाइट को एकाएक रद्द अथवा डायवर्ट कर दिया जाता है। इससे बिलासपुर के लोगों में व्याप्त आक्रोश को स्वर देने के लिए हवाई सेवा संघर्ष समिति के द्वारा आज शुक्रवार को बंद का आह्वान सफल रहा। अनेक सामाजिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा बंद को सफल बनाने के लिए शहर के सभी लोगों वर्गों के साथ सघन संपर्क किया जिसमे व्यापक समर्थन मिला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें