Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

गुड फ्राइडे पर विशेष आयोजन : 'मानवता की मिसाल: जागृति महिला समिति ने लगाया प्याऊ, पशु-पक्षियों सहित जनसेवा का अनूठा अभियान”

Praveen Nishee Fri, Apr 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। हसदेव क्षेत्र में सामाजिक सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत करते हुए जागृति महिला समिति, एईसीएल हसदेव क्षेत्र की ओर से भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए दो भव्य निःशुल्क प्याऊ सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन खोंगापानी एवं लेदरी बस स्टैंड के पास किया गया।इस सेवा अभियान के अंतर्गत राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ पोषणयुक्त सामग्री जैसे सत्तू, गुड़-चना, अमूल छाछ तथा मौसमी फल (तरबूज, खरबूज, केला, सेब, नाशपाती आदि) का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समिति ने केवल मानव ही नहीं बल्कि मूक पशुओं के लिए भी नाद (पानी की टंकी) की व्यवस्था कर उन्हें भी राहत प्रदान की। इस पहल ने सामाजिक संवेदनशीलता और जीव मात्र के प्रति करुणा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।यह संपूर्ण कार्यक्रम समिति अध्यक्ष डॉ. सरोज बाला बिश्नोई के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में समिति की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा कार्य को एक अभियान का रूप दिया।इस पुनीत कार्य के पीछे प्रेरणा स्रोत एसईसीएल मुख्यालय से श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन रहीं, जिनके सामाजिक सरोकारों से प्रेरित होकर इस आयोजन को साकार किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि जागृति महिला समिति की सभी सदस्याएं इस तरह के मानव हित के कार्यक्रम आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र कर संचालित करती हैं ,एसईसीएल या अन्यत्र कहीं से भी किसी भी प्रकार की कोई धनराशि का सहयोग नहीं प्राप्त होता है। लेदरी में लगभग 250 लोगों को फल वितरण हुआ शरबत एवं जूस वितरण हुआ, खोंगापानी में लगभग 150 लोगों ने इस अवसर पर फल सतु आदि ग्रहण किया.स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।यह कार्यक्रम न केवल गर्मी से राहत देने वाला था, बल्कि यह संदेश भी देता है कि मानवता, सेवा और संवेदना ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। इस कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाते हुए डॉ बिश्नोई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रीमती रुना मित्रा, श्रीमती तृप्ति पांडे, श्रीमती माला तिवारी, पूनम रानी ,रूपा दत्ता ,सुष्मिता मिश्रा, सुमन झाकड, पुष्पा नेताम, श्रीमती मोनी बरुआ, रिचा जिंदल, स्नेहा नामदेव स्मिता प्रधान चंदा नामदेव, गिरिजा विश्वकर्मा, रीना बघेल, रंजना मिश्रा , ब्यूटी,आदि की सहभागिता सराहनीय रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें