Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल : जिला एवं राज्य स्तरीय INTAC क्विज़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Praveen Nishee Sat, Oct 18, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । जिला स्तरीय INTAC क्विज़ प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ के सभी विद्यालयों के 10-10 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेता विद्यार्थियों में शिवम मिन्ज, स्वाति एक्का, सोमनाथ कुमार एवं सहिस्ता परवीन शामिल रहे। इनमें से सोमनाथ कुमार एवं सहिस्ता परवीन को जिला कलेक्टर (District Magistrate) द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें राज्य स्तरीय (State Level) प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

राज्य स्तरीय INTAC क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को आनंद साहित्य मड़ई, रायपुर में किया गया, जहाँ हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चतुर्थ (4th) स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व कुलपति द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं उपहार प्रदान किए गए।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके परिश्रम एवं उनकी मार्गदर्शक शिक्षिकाओं चंदा एवं रागिनी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को जाता है, जिनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने यह गौरवपूर्ण सफलता अर्जित की।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी विजयी विद्यार्थियों का सम्मान किया तथा विशेष रूप से सोमनाथ कुमार एवं सहिस्ता परवीन के माता-पिता एवं दोनों विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो (memento) एवं तीन-तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति (scholarship) प्रदान की गई।

विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण सफलता पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें