संभाग स्तरीय योग ओलंपिक में : एमसीबी जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते गोल्ड,कांस्य,सिल्वर मेडल
Praveen Nishee Wed, May 20, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अंबिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय योग ओलंपिक प्रतियोगिता में संभाग के सभी जिलों के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और जिले का नाम रोशन किया।
14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में बालिका वर्ग से प्रियांशी यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि धानी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में रियांश ने सिल्वर मेडल तथा मयंक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में बालिका वर्ग से पुष्पा ने गोल्ड मेडल, संतोषी ने सिल्वर मेडल तथा सिमरन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में सत्येंद्र ने गोल्ड मेडल एवं अभय ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत घुटरा के सरपंच शिवप्रसाद ने बच्चों एवं उनके कोच विवेक कुमार तिवारी का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। आयुष विभाग के डॉ. चंद्रेल तथा बेलबहरा के प्राचार्य बलराज पाल ने भी सभी खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर गायत्री, सुप्रिया, बलराम, संगीता, खुशी, पूनम, रुचि, आस्था, रचना एवं दृष्टि सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन