Advertisment

21st May 2026

BREAKING NEWS

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिलेभर की दवा दुकानें रहीं बंद

धड़ल्ले से चल रहे अवैध ईंट भट्ठे… जंगलों से कट रहे पेड़… और जिम्मेदार विभागों की चुप्पी!

अब हर आपात स्थिति में मिलेगी और तेज मदद, जिले को मिलीं 8 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल

एमसीबी जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते गोल्ड,कांस्य,सिल्वर मेडल

जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, अधिकारी फील्ड में जाकर काम करें”... कलेक्टर संतन देवी जांगड़े

औषधि विक्रेता संघ ने : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिलेभर की दवा दुकानें रहीं बंद

Praveen Nishee Wed, May 20, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 20 मई 2026 दिन बुधवार को जिले की समस्त दवा दुकानें बंद रहीं। औषधि विक्रेता संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार All India Organisation of Chemists and Druggists एवं Chhattisgarh Chemists and Distributors Organization के आह्वान पर पूरे प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में दवा दुकानों को बंद रखा गया। जिले में भी इस महाबंद का व्यापक असर देखने को मिला।

संघ द्वारा बताया गया कि यह महाबंद निम्न मांगों के समर्थन में किया गया—

ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाई जाए ताकि मरीजों को नकली दवाइयों से बचाया जा सके।

ऑनलाइन दवा पोर्टल के माध्यम से एनआरएक्स दवाओं की उपलब्धता से युवाओं में नशे का खतरा बढ़ रहा है, जिस पर रोक लगाई जाए।

GSR 817(E) एवं GSR 220(E) जैसी अधिसूचनाओं का दुरुपयोग कर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री की जा रही है, जिन्हें जनहित में भारत सरकार द्वारा वापस लिया जाए।

ऑनलाइन माध्यम से नकली दवाइयों की आपूर्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उपरोक्त बंद को सफल बनाने के लिए संघ के प्रतिनिधिमंडल में अविभाजित कोरिया के सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह, संघ के संरक्षक नरेंद्र अरोड़ा, राजेश गोयल तथा मनोज नेताम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संघ ने सभी केमिस्ट साथियों को बंद को सफल बनाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें