Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

शा.क.उ.मा.वि शिक्षा विभाग में शाला विकास की प्रदर्शनी का आयोजन : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रदर्शनी और विकास यात्रा दिखाई गई

Praveen Nishee Sat, Aug 30, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय रायपुर एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शालाओ दिनांक 28 अगस्त से 4 सितंबर तक विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रकार के आयोजन किये जा रहें हैं। 30 अगस्त को शा.क.उ.मा.वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में शाला विकास की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शाला विकास और प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा निशी एवं पालकों की उपस्थिति में विडियो के माध्यम से शाला की उपलब्धियों को दिखाया गया। शाला की प्रथम प्राचार्या श्रीमती कमला जैन से संपर्क कर आशीर्वाद और शुभकामनाएं ली गई। स्थापना के समय के शिक्षक शंकर सिंह भी मौजूद रहे एवं शुभकामनाएं दे कर प्रोत्साहित किया गया। शाला में आई सी टी लैब, अटल टिकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास, रसायन भौतिक प्रयोगशाला,खेल विभाग, आई टी और रिटेलिंग लैब, पुस्तकालय, हाल, मध्यान्ह भोजन, प्रोजेक्टर युक्त क्लासरूम, स्काउट कक्ष, वाद्ययंत्र, आदि का अवलोकन किया गया, अनुपमा निशी, एवं सभी उपस्थित पालकों ने शासन के द्वारा शिक्षा हेतु किये गये सुविधाओं, न्यूनतम शुल्क में उच्चतम सुविधा की प्रशंसा की गई जो किसी भी अशासकीय विद्यालयों से अधिक है। सभी के द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रशंसा की गई एवं छात्राओं को शासन से प्राप्त सुविधा का लाभ ले कर अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु प्रेरित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें