Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में : स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Praveen Nishee Sat, Aug 23, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं हेतु फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “स्वतंत्रता सेनानी” रखा गया था।

कार्यक्रम का उद्देश्य नौनिहालों में सहानुभूति, आत्मविश्वास और आत्म-अभिव्यक्ति जैसे गुणों का विकास करना रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, एनी बेसेंट, मंगल पांडे, रानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, बेगम हजरत महल, वीर सावरकर आदि महान विभूतियों का रूप धारण कर उनके योगदान से सबको अवगत कराया।

नन्हें प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा के साथ उनके प्रसिद्ध नारों और संवादों का भी सजीव प्रदर्शन किया। रानी लक्ष्मी बाई के स्वर में “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी” और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के उद्घोष “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” ने सभागार में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया और दर्शकगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को न केवल आत्मविश्वास देती हैं बल्कि उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा, “जब हमारे बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण करते हैं तो यह केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि उन वीरों के जीवन और उनके मूल्यों को समझने का महान अवसर बन जाता है।”

विद्यालय की निदेशिका श्रीमति पूनम सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय प्रत्येक बच्चे की अद्वितीय क्षमता को निखारने के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि “हमारा पाठ्यक्रम ऐसी गतिविधियों से समृद्ध है जो शिक्षा के पूरक हैं और समग्र विकास पर केंद्रित हैं।”

प्रतियोगिता में संवाद अदायगी, वेशभूषा, प्रस्तुति और विषयवस्तु के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा नर्सरी की शिक्षिका सुश्री अवनीत कौर बग्गा ने किया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रगान के साथ इस शानदार कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें