Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: बचपन प्ले स्कूल में हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Sat, Sep 14, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में कक्षा नर्सरी एवं कक्षा प्ले ग्रुप के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा प्ले ग्रुप के छात्र-छात्राओं के लिए नेचर थीम रखी गई थी। एवं कक्षा नर्सरी के छात्र-छात्राओं के लिए कार्टून कैरेक्टर थीम रखी गई थी। उक्त प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं जजों को निर्णय लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका संस्था की डायरेक्टर्स श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़, श्रीमती तोशी अग्रवाल ने निभाई। संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बताया कि हमारा विद्यालय समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। जिससे कि बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सके। एवं उनके मन का डर दूर हो सके। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा प्ले ग्रुप से तहिती हालदार प्रथम, दर्स अग्रवाल द्वितीय,प्रिशा साहू तृतीय स्थान पर रहे तथा कक्षा नर्सरी 'ए' से विहाना फरमानिया प्रथम, आसवी अग्रवाल द्वितीय, युमना अंसारी एवं सिद्धी दीवानी तृतीय स्थान पर रहे। वही कक्षा नर्सरी 'ब' से वैष्णवी सिंह प्रथम, रुतवी डिग्रेकर द्वितीय, प्रियांशी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। एवं कक्षा नर्सरी 'स' रियांशी साहू प्रथम, अरफिया मेमन द्वितीय, आसवी तृतीय स्थान पर रही। संस्था की डायरेक्टर्स ने सभी विजय छात्र-छात्राओं को उनके सुनहरी भविष्य के लिए फैंसी में शुभकामनाएं दी एवं जो छात्र नहीं जीत पाए हैं। उन्हें संतानवा दी एवं कहा आने वाले कंपटीशन के लिए अपने आप को तैयार करें। अभी बहुत मौके प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था की शिक्षिकाओं साधना सिंह, रेखा दोहरे, शिल्पी सिन्हा, नंदिनी साहू, पुष्पा सिंह, सबा परवीन, पूजा सोंधिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें