Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: छात्र छात्राओं में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता आवश्यक है -- राव

Admin Sat, Sep 2, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। डिजिटल दुनिया में होने वाले क्रांतिकारी परिवर्तन से शालेय छात्रों को संपूर्ण जानकारी और जागरूक होना आवश्यक हो गया है। क उ मा शाला मनेन्द्रगढ के वाणिज्य के व्याख्याता टी विजय गोपाल राव ने बताया कि आज प्रत्येक आर्थिक गतिविधियों में आन लाइन बैंकिंग, भुगतान, शुल्क भुगतान सहित सभी क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन हो चुका है। बदलते परिदृश्य में छात्रों को बैंकिंग व्यवस्था की जानकारी, खाते के प्रकार, परिचालन,उत्पादक और अनुत्पादक ऋण, शिक्षा ऋण, विभिन्न बैंकों में ब्याज के दरों की जानकारी, डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड, के महत्व की जानकारी आवश्यक है। साथ ही आनलाइन फ्राड, से बचने के उपाय, पासवर्ड बनाने की जानकारी परंपरागत पाठ्यक्रम में नहीं मिलता है इसके लिए वित्तीय साक्षरता होना चाहिए। इससे घरेलू वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय बाधाओं से निपटना, भविष्य के समुचित व्यवस्था,गैर आवश्यक खर्चों में कटौती, ओव्हर ड्राफ्ट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में उपलब्ध बीमा सुविधा,बचत की प्रवृत्ति, निवेश की जानकारी, शून्य शेष खातों, शासन के विभिन्न योजनाओं में बैंकिंग व्यवस्था की भूमिका, डी बी टी, आधार लिंक व्यवस्था, आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, मोबाइल वालेट,पी को एस मशीन,क्यूं आर कोड बनाना, और भुगतान करने और इसमे होने वाले ठगी से बचना, ऋण के कम ब्याज दरों, रोजगार परक , गरीबी उन्मूलन,की शिक्षा वाणिज्य के साथ सभी को होना चाहिए। अधिकांशतः जानकारी के अभाव में छात्रों के माता-पिता ठगी के शिकार हो रहे हैं छात्रों को जानकारी देने से पूरे परिवार को जागरूक किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें