Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह का भव्य आयोजन : समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान -अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा

Praveen Nishee Thu, May 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ द्वारा पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की वर्तमान अध्यक्ष लायन पूनम सिंह द्वारा सभी पूर्व अध्यक्षों को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता एवं क्लब के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायन सोनिया कालरा, लायन संगीता शर्मा, लायन सोमा आचार्य, लायन रजनी अग्रवाल, लायन मंजुलिका करण, लायन सिम्मी जैन एवं लायन वर्षा गोयल का सम्मान किया गया।

साथ ही लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से लायन इंदिरा सेंगर एवं लायन अमिता नियोगी को समाजसेवा एवं क्लब के प्रति उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सभी पूर्व अध्यक्षों ने अपने कार्यकाल में सेवा, समर्पण एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर लायन गुरमीत अरोरा, सुनीता अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, संगीता सिंह, सुधा सोनी, ममता राणा, प्रियंका अग्रवाल,रूपा पोद्दार सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण सम्मान एवं आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। अंत में अध्यक्ष लायन पूनम सिंह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें