Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: अन्तर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, राष्ट्रीय संगोष्ठी,जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Admin Fri, Dec 1, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। अन्तर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के  अवसर पर शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में एड्स जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ अन्तर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर रेडरीबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रॉस एवं गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। प्रथम दिवस महाविद्यायल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, शीकलसेल एनीमिया परीक्षण शिविर एवं निःशुल्क दवाई वितरण कैम्प का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी के सौजन्य से डॉ. श्वेता यादव आयुष चिकित्सा अधिकारी मनेन्द्रगढ़, स्वर्णा त्रिवेदी नर्स, संगीता फर्मासिस्ट के द्वारा किया गया। यह शिविर प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन में, डॉ. अरूणिमा दत्ता, स्मृति अग्रवाल, डॉ. नसीमा बेगम, अनुपा तिग्गा, अवनीश गुप्ता, अंकिता चटर्जी, नीलम द्विवेदी आयोजन समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य परीक्षण में सभी विद्यार्थी स्वस्थ पाये गये। कुछ विद्यार्थियों को कैल्शियम की कमी के लक्षण पाये गये। जिन्हें निःशुल्क दवाई दिया गया। स्वास्थ्य शिविर के उपरान्त एड्स जागरूकता के लिए मानव श्रँखला द्वारा रेडरीबन का प्रतीक बनाया गया। जागरूकता उदबोधन में “एड्स जागरूकता एवं जीवन शैली शिक्षण सुपोषण के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण” विषय पर डॉ. विश्नोई, डॉ. श्वेता यादव ने उदबोधन दिया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ऑनलाईन गूगल मीट पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित कर एड्स जनजागरूकता हेतु युवाओं को “एच.आई.व्ही. एड्स: युवाओं में जागरूकता” विषय पर उदबोधन दिया गया जिसमें डॉ. अरूणिमा दत्ता ने कारण, लक्षण, उपचार विषय पर विस्तार से जागरूकता उदबोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के द्वारा की गई। रेडरीबन क्लब के माध्यम से आगामी पन्द्रह दिवस तक एड्स संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय में गठित विभिन्न समितियों के द्वारा आयोजित किये जायेंगे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रास सोसायटी अधिकारी सोमेन्द्र मंडल  खण्ड चिकित्सा अधिकारी एस एस सिंह, लैब टेक्नीशियन, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें