Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

विश्व मधुमेह दिवस पर ग्राम पाराडोल में : निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित - 102 हितग्राही लाभान्वित

Praveen Nishee Sat, Nov 15, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजी अंतर्गत ग्राम पाराडोल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के सरपंच द्वारा माँ सरस्वती तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच प्रक्रिया प्रारंभ की।

डॉ. नम्रता चक्रवर्ती (नोडल अधिकारी) के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस निःशुल्क शिविर में मधुमेह जांच, उच्च रक्तचाप जांच तथा अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। कुल 102 हितग्राहियों ने इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जांच के दौरान 34 व्यक्ति उच्च रक्तचाप से ग्रस्त पाए गए, वहीं 21 हितग्राही मधुमेह के मरीज मिले। स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी निर्देश दिए गए। शिविर की सतत मॉनिटरिंग सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पांडे और जिला कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा की गई। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजी से ग्रामीण चिकित्सा सहायक रौतिया खान तथा स्वास्थ्य टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में रोगों की समयबद्ध पहचान, रोकथाम और उपचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करने में सफल रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें