Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: कठौतिया तिराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित, सवारी वाहन तथा अन्य वाहनों के लिए मार्ग किया गया है परिवर्तित

Admin Fri, Dec 1, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । 01 दिसम्बर 2023/  03 दिसम्बर 2023 को विधानसभा निर्वाचन 2023 मतगणना होने के कारण सुबह 07.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक इमली गोलाई तिराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। बैकुण्ठपुर-कोरिया की ओर से आने वाली भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य वाहन) को कठौतिया के पास रोका जायेगा। बैकुण्ठपुर-कोरिया की ओर से आने वाली सवारी वाहनों तथा अन्य वाहन ईमली गोलाई तिराहा लालपुर गेट से होते हुए बस स्टैण्ड के रास्ते मनेन्द्रगढ़ में प्रवेश करेंगे। तथा मध्यप्रदेश से आने वाले समस्त भारी वाहनों को घुटरीटोला बेरियर के उस पार रोका जावेगा एवं मध्यप्रदेश की ओर से आने वाली सवारी वाहनों तथा अन्य वाहन बस स्टैण्ड मनेन्द्रगढ़ के रास्ते ईमली गोलाई तिराहा होते लालपुर रोड़ से गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। समस्त भारी वाहनों तथा सवारी वाहनों के प्रवेश मुख्य मार्ग मनेन्द्रगढ़ की ओर पूर्णतः प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें