Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

शिशु संरक्षण माह : संपूर्ण टीकाकरण,कम वजन कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास में भर्ती कराकर पोषण आहार दिया जाएगा

Praveen Nishee Fri, Aug 29, 2025

मनेंद्रगढ़ ।एमसीबी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे के निर्देशानुसार पर जिला अस्पताल में महापौर नगर पालिका निगम चिरमिरी रामनरेश राय के द्वारा शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाकर किया गया । शुभारंभ में जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र राय और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मो वसीक अस्दक के द्वारा 6 माह से 59 माह के बच्चो को आयरन फोलिक एसिड सिरप और 9 माह से 59 माह तक के बच्चो को विटामिन ए सिरप पिलाया जाता है संपूर्ण टीकाकरण , कम वजन कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास में भर्ती कराकर पोषण आहार देना।

यह अभियान 29 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक 1 माह जिले में विटामिन ए और आयरन सिरप, संपूर्ण टीकाकरण एवं कम वजन वाले बच्चों को पोषण पूर्ण आवास में भेज कर उनका उचित देखभाल करने के उद्देश्य से शिशु संरक्षण माह मनाया जाएगा,डॉ एमडी वसीक जिला टीकाकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविंद्र सिंह के द्वारा भी विशेष योगदान रहा अंधत्व निवारण कार्यक्रम अंतर्गत पांच बच्चों को चश्मा वितरण भी किया गया ।

कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष प्रताप सिंह समस्त विशेषज्ञ डॉक्टर जिला अस्पताल, जिला डी पी एच एन लक्ष्मी रजक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार राजवाड़े, जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में डॉ विकास कुमार पोद्दार खंड चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में डॉ आर .के .रमन, खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा विटामिन ए और आयरन सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह ब्लॉक में माह का शुभारंभ किया गया।

प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को प्रत्येक सत्र में 9 माह से लेकर 59 माह तक विटामिन ए सिरप पिलाया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें