Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

एमसीबी जिला पंचायत : जिला पंचायत की सामान्य सभा की 29 अप्रैल को, जिले के विकास की बनेगी नई रणनीति

Praveen Nishee Tue, Apr 28, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विकास की दिशा तय करने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक 29 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है, जिसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला पंचायत द्वारा जारी सूचना के अनुसार विशेष सामान्य सभा की यह बैठक जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभा कक्ष “अमृत सदन” में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जहां जिले के समग्र विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह करेंगी, जबकि उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य और संबंधित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष भी इसमें शामिल होंगे। यह बैठक जिले के विकास कार्यों की दिशा और प्राथमिकताओं को तय करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें कई बड़े और दूरगामी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बैठक के प्रमुख एजेंडे में जिला पंचायत के बजट पर विचार-विमर्श और अनुमोदन सबसे महत्वपूर्ण विषय रहेगा, जिसके आधार पर आने वाले समय में विकास कार्यों की रूपरेखा तय होगी। इसके साथ ही भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी, ताकि जिले में इस राष्ट्रीय अभियान को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सके। ज्ञानभारतं पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा भी बैठक का अहम हिस्सा होगी, जिसके जरिए जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ने पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा सुशासन तिहार के आयोजन को लेकर भी व्यापक चर्चा की जाएगी, जिसमें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका, जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष फोकस रहेगा। बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल किया जा सकता है, जिससे जिले के विकास को और गति देने के लिए नए प्रस्ताव और सुझाव सामने आ सकें।

जिला पंचायत ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें