Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : बालिकाओं को मेंस्ट्रुअल हाइजीन हेल्थ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

Praveen Nishee Sat, Oct 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को स्वास्थ्य विभाग जिला एमसीबी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व बालिका दिवस के उपलक्ष पर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ट्राईबल वेलफेयर डिपार्मेंट मनेंद्रगढ़ के परिसर में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ट्राईबल वेलफेयर डिपार्मेंट एवं गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल एजुकेशन डिपार्मेंट मनेंद्रगढ़ के बालिकाओं के बीच जाकर रंगोली प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता, कविता लेखन का आयोजन कराया गया जिसमें रंगोली( मां बेटी का रिश्ता), कविता लेखन में (भ्रूण हत्या) एवं पोस्टर प्रतियोगिता में (नारी सशक्तिकरण) के थीम प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में शारदा शुक्ला एवं सोनिया सिंह ने बाजी मारी, पोस्टर प्रतियोगिता में वंदना चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कविता लेखन में महकाशी अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उसके उपरांत डॉ कीर्ति चौहान (डेंटिस्ट) ने ओरल हाइजीन एवं तंबाकू के नुकसान के बारे में बताया, डॉ अतीक सोनी ने टैबलेट आयरन- एल्बेंडाजोल और खान पान के फायदे के बारे में बताया, श्रीमती सुषमा पांडे, लक्ष्मी रजक और श्रीमती मालती ने बालिकाओं को मेंस्ट्रुअल हाइजीन हेल्थ के बारे में विस्तृत जानकारी बताइए।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ मो वसीक अस्दक (जिला नोडल), रविन्द्र सिंह (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) मौजूद रहे एवं बच्चों को पुरस्कृत किया।

उसके उपरांत आदर्श पैरामेडिकल एवं ए के नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा विश्व बालिका दिवस के उपलक्ष में विशाल रैली निकाली गई और आदर्श पैरामेडिकल के बच्चों के द्वारा महिला एवं पुरुष के बीच भेदभाव को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में अवनीश पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य केदो में विश्व बालिका दिवस का आयोजन कराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें