Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Employee Corner Portal के माध्यम से अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज करे : शासकीय सेवक ई-केवाईसी कार्य 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें-डी. राहुल वेंकट,कलेक्टर

Praveen Nishee Thu, Sep 18, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त शासकीय सेवकों का e-KYC कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कोषालय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के तहत सभी शासकीय सेवकों को Employee Corner App अथवा Employee Corner Portal के माध्यम से अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की गई है। निर्देश में कहा गया है कि जिन शासकीय सेवकों का e-KYC पहले से किया जा चुका है, उनका विवरण आधार एवं समग्र पोर्टल से Checker Login द्वारा सत्यापित किया जाएगा, वहीं जिनका e-KYC लंबित है, उन्हें तत्काल यह प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि 30 सितम्बर 2025 तक हर हाल में यह कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए, अन्यथा भविष्य में वेतन भुगतान सहित अन्य प्रशासनिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी मनबोध राम यादव को भी निर्देशित किया गया है कि e-KYC की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सभी शासकीय सेवकों का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें