Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

मनेन्द्रगढ़ में वंदे मातरम की गूंज : 150वीं वर्षगांठ पर रविवार को हिन्दू सभा का भव्य आयोजन

Praveen Nishee Sat, Nov 8, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिन्दू सभा मनेन्द्रगढ़ द्वारा रविवार 09 नवंबर को एक भव्य सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु समर्पित है। कार्यक्रम रविवार शाम 4:30 बजे, जय स्तम्भ के पास अमर शहीद स्मारक पर आयोजित होगा।

हिन्दू सभा द्वारा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। संगठन ने व्यापारिक संस्थाओं, पत्रकार साथियों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ माता-बहनों एवं युवाओं से विनम्र अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रगौरव की इस अनूठी पहल को सफल बनाएं।

अमर बलिदानियों को नमन, राष्ट्रीय एकता का संदेश

हिन्दू सभा द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत मां के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने "वंदे मातरम" के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता की ज्वाला जलाकर देश की आजादी में अमर योगदान दिया। इस अवसर पर सामूहिक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन कर देशभक्ति की भावना को मजबूती प्रदान की जाएगी तथा नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रगौरव की चेतना जागृत की जाएगी।

हिन्दू सभा मनेन्द्रगढ़ के जिलाध्यक्ष रामचरित द्विवेदी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय आत्मसम्मान, त्याग और वीरता का शाश्वत प्रतीक है। ब्रिटिश शासन काल में इस गीत ने स्वतंत्रता सेनानियों के हृदय में जोश भर दिया था और आज भी यह भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।उन्होंने कहा कि “हम सब यहाँ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म निभाने आ रहे हैं। वंदे मातरम गूँजता है तो राष्ट्र की आत्मा गौरव से भर उठती है। आज का कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की ज्योति जलाने का संकल्प है। हमें देश, संस्कृति और मातृभूमि का सम्मान करते हुए समाज में एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करना है।”

हिन्दू सभा के संरक्षक सुदर्शन अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समय पर उपस्थित होकर इस राष्ट्रभक्ति महोत्सव का हिस्सा बनें और वंदे मातरम के सामूहिक गान से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दें। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, स्कूली छात्रों और सामाजिक संगठनों की विशेष भागीदारी अपेक्षित है.

..................................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें