Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

भागवत व्यास के रूप में भागवत आचार्य पंडित त्रिभुवन महाराज : पुरुषोत्तम मास में वृंदावन में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

Praveen Nishee Tue, Mar 10, 2026

अमलीपदर। गरियाबंद। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ललिता आश्रम, परिक्रमा मार्ग, श्रीधाम वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में 25 मई से 31 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दिव्य कथा में भागवत व्यास के रूप में भागवत आचार्य पंडित त्रिभुवन महाराज विराजित होकर श्रद्धालु भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।

इस पावन आयोजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 23 मई को समता एक्सप्रेस (गाड़ी क्रमांक 12807) से प्रस्थान करेंगे। यह ट्रेन मथुरा तक जाती है, जहां उतरकर अन्य साधनों के माध्यम से श्रद्धालु श्रीधाम वृंदावन पहुंचेंगे।

कथा कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 1 जून को समता एक्सप्रेस (गाड़ी क्रमांक 12808) से वापसी की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को धर्ममय एवं पुण्यमय बनाएं।

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भागवत आचार्य पंडित त्रिभुवन महाराज से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें