Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

RK–DK प्रोडक्शन द्वारा आयोजित : दिवा फेस ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2025 का ग्रैंड फिनाले मनेंद्रगढ़ में शानदार अंदाज़ में संपन्न

Praveen Nishee Wed, Dec 3, 2025

मनेंद्रगढ़। सुरभि पार्क में 29 नवंबर को आयोजित प्रतिष्ठित फैशन एवं टैलेंट कार्यक्रम ‘दिवा फेस ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2025’ का भव्य ग्रैंड फिनाले शानदार माहौल में संपन्न हुआ।
RK–DK प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस बड़े इवेंट में देशभर से आए प्रतिभागियों ने मॉडलिंग, डांस, ड्रेस डिज़ाइनिंग और बिज़नेस अवॉर्ड जैसी श्रेणियों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की प्रमुख पल्लवी देवांगन (मिस नागपुर व मिस छत्तीसगढ़ विनर) ने बताया कि यह मंच छत्तीसगढ़ सहित देशभर की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, ताकि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएँ भी आगे आएं।

ग्रैंड फिनाले के विशिष्ट जज

  • माही सवारियां – मिस इंडिया विनर, मिस इंटरनेशनल, मिस छत्तीसगढ़

  • अरुण मलिक – मिस्टर सेंट्रल इंडिया, मिस्टर छत्तीसगढ़, मिस्टर राजस्थान

इनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम की डायरेक्टर सिमरन बेहेरा, को-डायरेक्टर यश राज तथा टीम सदस्य रिया सोनकर और तुकिफ ने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत उत्साहपूर्ण रही।

विशिष्ट अतिथि

मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. रश्मि सोनकर, अर्चना गुप्ता, अजय गुप्ता, नीरज पांडे उपस्थित रहे।

स्पेशल गेस्ट— देवाशीष केसरवानी (गोलू मोबाइल), स्वप्निल सिंहा, आनंद ताम्रकार, राजू केशरवानी, संकेत शर्मा, गीता पासी, रोमा चटर्जी, ममता पटेल, कमल सारथी, हितेश सोनी—की उपस्थिति ने कार्यक्रम में ऊर्जा भरी।

पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने विशेष प्रस्तुति दी, जो कार्यक्रम का आकर्षण बना।

विभिन्न कैटेगरी के विजेता

मिस कैटेगरी

  • विनर – अलहमद अंसारी

  • 1st रनर अप – मेघा

  • 2nd रनर अप – सुभी पैनरिया

टीन कैटेगरी

  • विनर – परी पनिका

  • 1st रनर अप – दिशा बर्मन

  • 2nd रनर अप – तनु पतवार

मिस्टर कैटेगरी

  • विनर – अतुल पाण्डेय

  • 1st रनर अप – अंकित साहू

  • 2nd रनर अप – सौरभ

किड्स कैटेगरी

  • विनर – सानवी तिवारी

  • 1st रनर अप – सानवी कोरी

  • 2nd रनर अप – ध्रुवी मानिकपुरी

मिसेज कैटेगरी

  • विनर – हीना देवांगन

ट्रांस कैटेगरी

  • विनर – राहत

नारी शक्ति अवॉर्ड

इस वर्ष विशेष रूप से नारी शक्ति अवॉर्ड प्रदान कर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

डॉ. रश्मि सोनकर ने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और भाषा को संरक्षित और प्रसारित करना हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लक्ष्मी नाग रही, जिन्होंने संपूर्ण छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में "छत्तीसगढ़ महतारी" की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।

कार्यक्रम की आयोजक पल्लवी देवांगन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें