Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

संजय अग्रवाल (वरिष्ठ राज्य प्रभारी) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में : इंटीग्रेटेड योग शिविर एवं चिकित्सा शिविर हेतु भव्य बैठक संपन्न

Praveen Nishee Tue, May 5, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। राजस्थान भवन में इंटीग्रेटेड योग शिविर एवं चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन हेतु एक गरिमामई एवं भव्य बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संजय अग्रवाल (वरिष्ठ राज्य प्रभारी) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 160 योग साधकों की प्रभावशाली उपस्थिति रही।

बैठक का सफल आयोजन राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार एवं रघुनाथ के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ।

बैठक में पतंजलि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण— राम शर्मा (प्रदेश संगठन महामंत्री, पतंजलि), निकेश साहू (सह राज्य प्रभारी, पतंजलि किसान सेवा समिति), तथा निधि (सेवाव्रती) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर आयोजन का महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 मई से 6 जून 2026 तक मनेन्द्रगढ़ में सात दिवसीय योग-यज्ञ सप्ताह एवं इंटीग्रेटेड चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर सरस्वती शिशु मंदिर, मनेन्द्रगढ़ में समय: प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से होगा इस शिविर में पतंजलि हरिद्वार से प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा सातों दिवस उपचार प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (BP), घुटनों का दर्द, अस्थमा, मोटापा तथा श्वास संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न रोगों का उपचार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से किया जाएगा।

योग एवं चिकित्सा का प्रभावशाली प्रदर्शन

अपने प्रेरणादाई उद्बोधन मे संजय अग्रवाल ने सर्वप्रथम मुद्रा विज्ञान का अभ्यास कराया तथा कहा कि योग केवल शारीरिक एवं मानसिक क्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ बनाने की जीवनशैली है।

उन्होंने परम पूज्य स्वामी महाराज द्वारा प्रदत्त चिकित्सा पद्धतियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया। इस अवसर पर श्रृंगी चिकित्सा, एक्यूपंचर एवं अन्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसका लाभ लगभग 35 गणमान्य नागरिकों ने प्राप्त किया तथा अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए।

आगामी योजना

अंत में श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि मनेन्द्रगढ़ के पश्चात इसी प्रकार के योग एवं चिकित्सा शिविर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे जन-जन तक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ पहुंचाया जा सके।उपस्थित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक श्रीमती चांपा देवी पावले (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी),श्रीमती प्रतिमा यादव (न पा अध्यक्ष), विजय राणा जी (न पा अध्यक्ष लेदरी), संजीव ताम्रकार (प्रदेश मंत्री, भाजपा), पंकज जैन (सदस्य, चेंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़), सतीश गुप्ता जी (IBC), मुकेश अग्रवाल (पार्षद),

श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा (पार्षद), सुनील सिंह जी (पार्षद), दयाशंकर यादव जी (पार्षद), धर्मेंद्र पटवा (न पा अध्यक्ष), शैलेंद्र जैन (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी, अंबिकापुर),सूरज यादव , आशीष सिंह, सतीश उपाध्याय,राम सहोदर,रामबाबू अग्रवाल , शैलेश शिवहरे ,शराफत अली , अजीमुद्दीन (पूर्व पार्षद)जयंती लाल यादव तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें