Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: खड़गवां मे भब्य तिरंगा यात्रा,तिरंगा यात्रा मे शामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,भव्यता के साथ सफल बनाने भाजयुमो जुटा

Admin Sat, Aug 10, 2024

  मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 11 अगस्त से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन समस्त जिला व मंडलो मे आयोजन किया जाना है इस तिरंगा यात्रा को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा, जिसका उदेश्य सभी नागरिकों के बीच देश भक्ति की भावना जागृत करना है वंही इसी तारत्मय मे एमसीबी जिला के खड़गवां जनपद मैदान मे 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाना जो खड़गवां स्थित गजमरवा पारा ट्रेक्टर शो रूम तक होना है उक्त तिरंगा यात्रा मे छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल  उपस्थित होंगे तथा उक्त यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के निर्देशानुसार जिला मे निवासरत प्रदेश के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा केपदाधिकारी , कार्यसमिति सदस्य, जिला के पदाधिकारीगण, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्रीगण, प्रकोष्ठ के संयोजक,सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधिगण, समस्त मंडलो के प्रभारीगण उपस्थित होंगे तथा तिरंगा यात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व मे सम्पन्न होगी जिसे भव्यता के साथ सफल बनाने की कवायद में युवा मोर्चा की टीम जुट चुकी है। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें