Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी : जीएसटी 2.0 आम आदमी को राहत, विलासिता पर सख्ती:राजा पाण्डेय

Praveen Nishee Tue, Sep 9, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कुंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आज आयोजित पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने जीएसटी 2.0 के प्रावधानों और उससे होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले,महामंत्रीद्वय द्वारिका जायसवाल एवं आशीष मजूमदार, जिला प्रवक्ता जमुना पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कर प्रणाली होगी सरल-

पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे के द्वारा बताया गया कि जीएसटी 2.0 के तहत अब पुरानी चार कर स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) को समाप्त कर तीन स्लैब बनाए गए हैं। इनमें 5% दर आवश्यक वस्तुओं पर, 18% दर मानक वस्तुओं व सेवाओं पर तथा 40% दर विलासिता एवं हानिकारक वस्तुओं पर लागू होगी।

रोजमर्रा की वस्तुएँ होंगी सस्ती-नई व्यवस्था के अंतर्गत पैकेज्ड खाद्य सामग्री, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएँ सस्ती होंगी। जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। छोटे वाहन, मोटरसाइकिल, तीन-पहिया, टीवी, फ्रिज व वाशिंग मशीन पर कर घटाकर 18% कर दिया गया है.

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल-श्री पाण्डेय ने बताया कि किसानों व ग्रामीण क्षेत्रों को राहत देने के लिए ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, उर्वरक और हस्तशिल्प जैसी वस्तुओं पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे खेती-किसानी व ग्रामीण रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी।

विलासिता महंगी, जनहित सस्ता-शराब, सिगरेट और पान मसाला जैसी हानिकारक एवं विलासिता संबंधी वस्तुओं पर 40% जीएसटी लगाया गया है। वहीं, आवश्यक वस्तुएँ व सेवाएँ सस्ती होने से आम उपभोक्ता को सीधा लाभ मिलेगा।

व्यापारियों के लिए राहत-सरकार ने व्यापारियों की सुविधा हेतु कई प्रक्रियाएँ आसान की हैं। अब क्रेडिट नोट जारी करने के नियम सरल होंगे, नवंबर से स्वचालित जीएसटी पंजीकरण की व्यवस्था लागू होगी तथा विवाद निपटारे के लिए जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण दिसंबर तक गठित किया जाएगा

अर्थव्यवस्था में सकारात्मक असर-वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, जीएसटी 2.0 से महँगाई में लगभग 1.1% की गिरावट और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और राजस्व संग्रहण भी मजबूत होगा।

जनता के लिए पारदर्शिता का कदम- श्री पांडेय ने कहा कि यह सुधार भारतीय कर प्रणाली को पारदर्शी, सरल और नागरिक-केंद्रित बनाएगा। भाजपा का संकल्प है कि हर नीति का लाभ सीधे जनता तक पहुँचे और जीएसटी 2.0 उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें