: छात्रों के ब्यक्तित्व और जीवन निर्माण में गुरु का योगदान अतुलनीय है - परमेश्वर सिंह
Admin Fri, Sep 6, 2024
मनेन्द्रगढ़- इस वि खं के समीपस्थ ग्राम बंजी में जागो सेवा संस्थान बंजी बुंदेली द्वारा कस्तूरबा बालिका आवासीय परिसर में बडे़ ही हर्षोल्लाश के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मूख्य अतिथि एवं सेवा निवृत प्रधान पाठक राघव प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि
पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म की जयंती को ही परंपरागत रुप से शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। डा राधाकृष्णन जी जन्म 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में हुई था। शिक्षा दीक्षा उपरांत में वे तमिलनाडु विश्वविद्यालय में कुछ समय अध्यापन का भी कार्य किये हैं।उसके पश्चात उनका राजनीति में पदार्पण हुआ ,और वे देश के प्रथम उप राष्ट्रपति बने,फिर आगे चलकर राष्ट्रपति भी बने। डॉ. राधाकृष्णन विभिन्न संवैधानिक पदो की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुये भी,वे स्वभाव से शिक्षक ही बने रहे।
उन्होंने बच्चों को गुरुजनों द्वारा दिये गये ज्ञान को
शत प्रतिशत अमल करने हुये समझाइस दिया।बच्चों के वर्तमान और भविष्य दोनों के ही निर्माण में शिक्षकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने एक सूंदर गीत के माध्यम से भी शिक्षा और गुरू के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को सेवा निबृत प्रधान पाठक शत्रुघन लाल तिवारी,श्रीमती फूलमनी खलखो, बी आर सी, सुंदर राम कैवर्त, पुष्कर तिवारी, संकुल प्राचार्य बुंदेली अय्युब लाल,
प्राचार्य हाईस्कूल बंजी उत्तरा कुमार महर्षि,चित्रा तिवारी, प्रियंका श्रीवास्तव,प्रवीण गुप्ता, सरपंच बंजी श्रीमती सुमित्रा सिंह, मेवालाल गुरुजी आदि द्वारा भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण जागो सेवा संस्थान के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह द्वारा देते हुये बतलाया कि विगत 21 वर्षों से संस्था द्वारा 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षा के महत्व को एवं शिक्षकों के परिश्रम को सम्मान देने का है यह दिवस, क्योंकि यह सनातन एवं अटल सत्य है कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं होता है। छात्रों के ब्यक्तित्व और जीवन निर्माण में गुरु का योगदान अतुलनीय है।
उन्होनें आगे विषय को रखते हुये बतलाया कि छात्र जीवन मनुष्य के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण काल होता है। जिसका छात्र सदुपयोग कर अपने जीवन कामयाब और सफल बना सकता है। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन शिक्षक नभाग सिंह द्वारा एवं आभार प्रदर्शन संस्था के कोषाध्यक्ष आनंद भगत द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में संजय ताम्रकार,आराधना एक्का, प्रिया ठाकुर, सुषमा साहू, ज्योति काटकर, चंद्र प्रकाश वर्मा, गुलाब पैकरा, बसंत साहू, संत राजपाल, रजनीश पटेल, किशन मेहर, प्रवीण गुप्ता, राजेश्वरी साहू, मंजू लता बंजारे, अशोक मंडल, कंचन लता सांगा, सरोज यादव, वंदना वर्मा, मीना केरकेट्टा, उमा सिंह, बृजेश कुमार शर्मा को पुष्प कुछ श्रीफल पेन भेंट कर कर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में देव कुमार, चंद्रशेखर, गंभीर सिंह, धन सिंह एवं सैकड़ो ग्रामीण सैकड़ो बच्चे शामिल रहे ।
विज्ञापन