Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

श्री श्री 1008 दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर, जेकेडी रोड : हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Praveen Nishee Fri, Apr 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्री श्री 1008 दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर, जेकेडी रोड वार्ड नंबर 14 में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन एवं पुनीत कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रातःकालीन कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान श्री राम मंदिर के सामने श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

यह भव्य शोभायात्रा विवेकानंद चौक, गांधी चौक, श्री राम मंदिर, गुरुद्वारा मार्ग होते हुए पुनः विवेकानंद चौक से मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

मंदिर पहुंचने के पश्चात विधिवत हवन-पूजन किया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का समापन भव्य महा आरती के साथ हुआ।

श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त प्रबुद्ध जनों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें