Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

हरियाली तीज पर्व : हरियाली तीज: आस्था, संस्कृति और स्वास्थ्य का अनोखा संगम – रेणुका सिंह

Praveen Nishee Mon, Aug 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । भारतीय संस्कृति में प्रत्येक त्यौहार अपने साथ सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक संदेश लेकर आता है। इन्हीं पर्वों में से एक हरियाली तीज व्रत भी है, जो महिलाओं की आस्था, दाम्पत्य सुख और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने हरियाली तीज की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करती हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाली तीज केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्सव भी है, जिसमें महिलाएं एकत्र होकर भजन-कीर्तन, लोकगीतों और पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखती हैं। इससे समाज में आपसी भाईचारा और रिश्तों की मजबूती बढ़ती है।

श्रीमती सिंह ने आगे कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है। सावन मास को हरियाली और वर्षा का महीना कहा जाता है। यही समय है जब धरती नई ऊर्जा से भर उठती है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद की दृष्टि से भी इस समय मानव शरीर का पाचन तंत्र कुछ कमजोर हो जाता है, ऐसे में एक दिन का व्रत रखने से स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है।

अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व के अवसर पर हम सब संकल्प लें कि अपनी परंपराओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता की दिशा में भी मिलकर कार्य करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें