Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: गौठानो में भारी अनियमितता,न गाय न गोबर,न नजर आया चारा भूपेश बघेल ने करोड़ों रुपए घोटाला कर के डकारा

Admin Mon, May 22, 2023

मनेन्द्रगढ़ ।भाजपा मनेंद्रगढ़ मंडल में मंडल अध्यक्ष आलोक जयसवाल  के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 22 में निर्मित गौठान का अवलोकन किया एवं अवलोकन पश्चात जानकारी मिली गौठान में एक भी गाय नहीं है, मवेशी नहीं है, खिलाने के लिए चारा नहीं है, पशुओं को पीने का पानी की व्यवस्था नहीं है और तो और पथरीली जमीन पर गौठान बना दिया गया है,बताया गया था नेपियर ग्रास, लेमनग्रास और चारा उगाने का कार्य किया जाना था गौठान में वह भी नहीं पाया गया। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जनता का पैसों का जमकर दुरुपयोग किया गया, सरकार की कमाई के 1300 करोड़ रुपए बर्बाद कर दिया गया। गौठान में वर्मी कंपोस्ट के नाम पर गोबर को सुखाकर, मिट्टी रेत मिलाकर वापस किसानों को ₹10 किलो में खरीदने के लिए दबाव डाला जाता है,जिससे किसानों ने गोबर बेचना बंद कर दिया ऐसी जानकारी गौठान से प्राप्त हुई इस अभियान में मनेंद्रगढ़ मंडल से महामंत्री विवेक अग्रवाल, महेंद्र पाल सिंह, महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद रामधुन जयसवाल, भाजपा भाजयुमो उपाध्यक्ष आनंद ताम्रकार, महामंत्री हिमांशु जयसवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, बूथ अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें